हेड कांस्टेबल को चले थे लूटने, धरे गए
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यमुना नहर किनारे आजाद नगर के नजदीक दो युवकों ने सीआइए टू
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यमुना नहर किनारे आजाद नगर के नजदीक दो युवकों ने सीआइए टू में तैनात हैड कांस्टेबल को लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले भी यह दोनों झपटमार की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
सीआइए टू इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप को सूचना मिली थी कि यमुना नहर किनारे लूट और झपटमारी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। योजना के तहत हेड कांस्टेबल रविप्रकाश को राहगीर बनाया गया। बुधवार रात वह आजाद नगर के सामने नहर की पटरी से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान पुराने हमीदा के 23 वर्षीय सम्मी उर्फ काका व उसके साथ हमीदा के ही 21 वर्षीय हरप्रीत ¨सह ने उसे लूटने का प्रयास किया। इशारा पाते ही उपरोक्त टीम ने उसे काबू कर लिया। जब तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से सरिया व टार्च बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन माह पहले साढौरा की एक महिला से झपट मारी कर चुके है। छीने गए पर्स में 9500 रुपये नकदी, एटीएम, पास बुक व अन्य सामान था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया।
जल्द अमीर बनने की थी मंशा
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि दोनों आरोपी जल्द अमीर होना चाहते थे। लालच के चलते ही उन्होंने अपराध की दुनियां में कदम रखा। अभी इन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने संभावना जताई कि इस दौरान और खुलासे हो सकते है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एसआइ मोहन लाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उनके साथ एएसआइ अशोक राठी, हैड कांस्टेबल रवि प्रकाश, बीरबल, आजाद, कुलदीप व नरेश कुमार मौजूद थे।