पौधे रोपने के बाद देखभाल की भी लें जिम्मेदारी : चौ. पंजेटा
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान से रोजाना
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान से रोजाना सामाजिक संस्थाएं और शिक्षण संस्थान जुड़ रही हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने हरे-हरे पौधे हैं जहां, धरा पर स्वर्ग है वहां, सेव ट्री सेव अर्थ, अधिक संख्या में पेड़ लगाना है धरा को सजाना है आदि स्लोगन लिखकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य चौ. सूबे ¨सह पंजेटा ने अध्यापकों व बच्चों के साथ मिल कर स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि हम सब को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन पेड़ों के माध्यम से ही प्राप्त होती है। पृथ्वी का प्रत्येक प्राणी अपनी खाद्य सामग्री के लिए पेड़ पौधों पर ही निर्भर है। हम अपने जीवन की प्रत्येक सुख सुविधा के लिए पेड़ों पर आश्रित है। उन्होंने कहा कि हम सब को अपने जीवन में हर वर्ष एक पेड़ अवश्य लगान चाहिए। उसका पालन पोषण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वनों पर जीवन जंतुओं और पक्षियों का जीवन निर्भर है। वन धरा का श्रृंगार करते है। हम सब को अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए और उनका पालन पोषण करने के लिए संकल्प लेना चाहिए। विद्यालय की ओर से पहले चरण में लगभग 40 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने वन महोत्सव विषय पर कविता सुनाई, स्लोगन लिखो और लघु नाटिकासे पौधरोपण के लिए सभी को जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के रिशु, धम पाल, अरुण कुमार, प्रवेश कुमा, प्रदीप कुमार, अनु ग्रोवर, रुचि, अमन, कर्मबीर, सुमित कुमार आदि अध्यापक उपस्थित थे।