गायक रफी की याद में बांटे फल
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गायक मोहम्मद रफी की याद में श्री गणेश इंटरटेनमेंट एंड हम्यूि
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गायक मोहम्मद रफी की याद में श्री गणेश इंटरटेनमेंट एंड हम्यूनिटि सर्विस सोसाइटी द्वारा और लॉयन्स क्लब, जगाधरी गलैक्सी की ओर से सिविल अस्पताल में मरीजों के बीच मंगलवार को फल वितरित किए गए।
डीपीएस के चेयरमैन रामनिवास गर्ग मुख्यातिथि रहे।
मुख्यातिथि ने कहा कि मानव सेवा ही अच्छी सेवा है, जिस काम को करने से मन को संतुष्टि मिले उस काम को करना चाहिए।
रफी जी को यह एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। निर्देशक पंकज अरोड़ा ने कहा कि मनोरंजन के साथ समाज की सेवा पीड़ितों की सेवा और मानवता के लिए जीना ही जीवन है, यही बात मौहम्मद रफी के गीतों में साफ झलकती है। उनके गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं। भले ही लोगों पर आधुनिक गीत हावी है। यादें रफी साहब का दूसरा कार्यक्रम बुधवार को सुबह 11 बजे आजाद नगर सरकारी स्कूल में आयोजित होगा। इस मौके पर प्रधान लक्ष्मण विनायक, सचिव राजकुमार वर्मा, जेड सी रोहित भारती, उपप्रधान धर्मेद्र, पूर्व प्रधान राम सखूजा राम सखूजा और चिकित्सक अधीक्षक डा. विजय दहिया पे बढ़चढ़ कर भाग लिया। समाजसेवी सीमा, मोहित बंसल उपस्थित थे।