Move to Jagran APP

दिन ढलते ही हवा हो जाती जहरीली

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर के बसंत व विवेक विहार कालोनी में लगी फैक्टरी हवा को ज

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 03:03 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 03:03 AM (IST)
दिन ढलते ही हवा हो जाती जहरीली

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर के बसंत व विवेक विहार कालोनी में लगी फैक्टरी हवा को जहरीली बनाने का काम कर रहीं हैं। दिन ढलते ही इन दोनों फैक्टिरयों में प्लास्टिक को जलाना शुरू कर दिया जाता है। इससे उठने वाले धुएं में सांस लेने में दिक्कत हो जाती है। वातावरण को दूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे। इस पर बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने सीएम ¨वडो से सीएम के पास शिकायत भेज कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

loksabha election banner

सीएम को भेजी शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि वह लोग बसंत व विवेक विहार में रहते हैं। यह कालोनी रटौली रोड पर स्थित है।वह लोग यहां काफी समय से रहते हैं। अब तक उनको कोई परेशानी नहीं थी। जब से कालोनी में फैक्टरी लगाई गई है, यहां रहना आसान नहीं रहा। कारण है कि दिन ढलने के बाद इन फैक्टरियों में प्लास्टिक जलाना शुरू कर दिया जाता है। इसके जलने से इतना धुआं निकलता है कुछ दिखाई तक नहीं देता है। यह धुआं उनके घरों में आता है। इस दौरान सांस लेने में उनको तकलीफ होती है। सड़क पर चलते वक्त कुछ दिखाई नहीं देता। काला धुआं पूरे वातावरण में फैल जाता है। इससे यहां की हवा जहरीली हो जाती है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को होती है। वह तकलीफ में रहते हैं। आग के कारण दुर्गंध भी रहती है। इससे उनकी दिक्कत और बढ़ जाती है। इसके साथ ही सड़क किनारे पर पालीथिन, पराली, कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। इस कचरे में आग लगा देने रही सही कसर भी पूरी हो जाती है। वह लोग कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दे चुके हैं। उसके बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की जाती। रोजाना उनको इस धुएं से परेशानी हो रही है। धुआं इतना काला होता है कि सामने कुछ नजर नहीं आता है। कई बार लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर राजा राम साढौरा ने सीएम ¨वडो में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

इनसेट

फोटो : 06

ब्रह्मपाल का कहना है कि इन दोनों फैक्टरियों के कारण परेशानी हो रही है। दिन तो ठीक बीत जाता है। शाम होते ही यहां रहना आसान नहीं होता है। इतना जहरीला धुआं होता है कि सांस लेना ही तकलीफ दायक होता है। इस बारे में इन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

फोटो 07

राजबीर कहते हैं कि जब से यह फैक्टरी लगी है। तभी से प्रदूषण कालोनी में हो रहा है। इससे पहले इतनी परेशानी नहीं थी। अगर वह लोग संचालकों को समझाते हैं तो वह उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते। उनके साथ अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैँ।

फोटो : 8

रोहित का कहना है कि इस धुएं से बदबू होती है। जिस कारण सांस लेने में परेशानी होती है। मुंह ढक कर निकलना पड़ता है। तब भी राहत नहीं मिलती है। वह खुद भी संबंधित विभाग से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस अनदेखी का खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है।

फोटो : 9

छोटन का कहना है घर में रहने वाले छोटे बच्चों को भी परेशानी होती है। साथ ही वरिष्ठ जन भी तकलीफ में रहते हैं। कई लोग तो बीमार है। वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनकी मांग है कि मामले में कार्रवाई कर उनको राहत दिलाई जाए।

फोटो : 10

राजा राम कहते हैं कि वह खुद शिकायत लेकर प्रदूषण बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। हर बार उनकी शिकायत को लेकर रख लिया गया। धरातल पर कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उनको परेशान होकर सीएम ¨वडो में शिकायत देनी पड़ी। उन्होंने सीएम से भी मामले में गुहार लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.