सीसीटीवी कैमरों से रहेगी शहर पर नजर
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सीसीटीवी कैमरों से शहर पर नजर रहेगी। अपराधिक गतिविधि में
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सीसीटीवी कैमरों से शहर पर नजर रहेगी। अपराधिक गतिविधि में संलिप्त के लिए बचकर भाग निकलना आसान नहीं होगा। कैमरों का कंट्रोल ट्रैफिक पार्क में बनाया गया है। बृहस्पतिवार को एसपी राजेश कालिया ने रिबन काट कर एलईडी स्क्रीन का शुभारंभ किया।
अपराधिक घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिए शहरी यातायात निगरानी परियोजना कार्यक्रम के तहत बूड़िया चौक, सरनी, व कमानी चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एसपी ने कहा कि जो सोच थी,विचार थे उन पर अमल करते हुए बहुत ही कम समय में उनको करने में हम सफलता की ओर अग्रसर रहे है और इसके परिणाम भी जल्द हमें देखने को मिलेंगे। एक टीम के रूप में काम किया है। एक दूसरे के साथ कार्य करने, प्रेरणा लेने तथा विचार सांझा करने से नई-नई चीजें सामने आती है आज तकनीक का जमाना है। इसके साथ आगे बढ़ना चाहिए। इन कैमरों की मदद से किसी भी आरोपी को पकड़ना आसान होगा। एलईडी के माध्यम से नंबर के आधार पर मालिक की पहचान सरलता से हो जाती है। इसलिए भविष्य में इसके अच्छे परिणाम सब के सामने होंगे। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और जब तक यातायात के नियमों का पालन नहीं करेंगे तब तक सड़क दुर्घटनाओं का रोका नहीं जा सकता। उन्होंने यातायात उप पुलिस अधीक्षक उषा व यमुनानगर के यातायात निरीक्षक निर्मल ¨सह के कार्यों की सराहना की। यातायात पुलिस, पुलिस विभाग का मुखड़ा होता है। यातायात व्यवस्था से ही पता चलता है कि शहर में कानून व्यवस्था कैसी, जब तक समाज का प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक कानून एवं यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं आएगा। अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए जिला पुलिस का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा वे स्थान निर्धारित किए गए है, जहां पर यातायात के कारण दुर्घटनाएं तथा अपराध अधिक होते हैं, वहां पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, ताकि यातायात व्यवस्था व अपराधिक घटना पर समय रहते कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बताया कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी जिला ट्रैफिक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की जाएगी । यातायात व्यवस्था व अपराधिक गतिविधियों को रोकने में तत्काल कार्रवाई ही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरी यातायात व्यवस्था निगरानी परियोजना के सफल होने पर जल्द ही शहर के चिन्हित अन्य स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्लाइवुड एसोसिएशन के प्रधान अजय मानिक टाला ने कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने से जहां यातायात में सुधार होगा वहीं अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को भी आसानी से काबू किया जा सकेगा। इस मौके पर रामनिवास गर्ग, बलिन्द्र नरवाल व धनश्याम आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा ओम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुशील आर्य ने मंच का सफल संचालन किया। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक उषा, उप पुलिस अधीक्षक मदन लाल, यमुनानगर यातायात शाखा के निरीक्षक निर्मल ¨सह, जगाधरी यातायात शाखा के निरीक्षक सुरेश कुमार, थाना शहर यमुनानगर के प्रबंधक निरीक्षक अजीत ¨सह, प्लाइवुड, मैटल के संचालक एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।