Move to Jagran APP

प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष

By Edited By: Published: Thu, 13 Sep 2012 07:57 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2012 07:59 PM (IST)
प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष

जागरण संवाद केंद्र, यमुनानगर : रोडवेज प्रबंधक का रवैया विभाग व कर्मचारी विरोधी है। जो बिना वजह कर्मचारियों को परेशान करते हैं। इससे कर्मचारियों में प्रबंधक के प्रति रोष दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। यह बात हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के डिपो प्रधान विद्या सागर ने कही। वह बृहस्पतिवार को बस स्टेंड पर रोष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित कर रहे। कर्मचारियों ने प्रबंधक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

loksabha election banner

विद्या सागर ने कहा कि प्रबंधक कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। विरोध करने पर वह दु‌र्व्यवहार करने लगते हैं। इससे कर्मचारियों को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसका असर कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर भी पड़ रहा है। हरियाणा रोडवेज भ्रष्टाचार विरोधी कर्मचारी संगठन के प्रधान बलजिंद्र सिंह ने कहा कि यह अधिकारी पहले जहां पर भी रहे। वहां कर्मचारियों से नाजायज पैसे ऐंठते थे। पैसे नहीं देने वाले कर्मचारियों को यह नाजायज परेशान करते थे। ऐसा ही माहौल प्रबंधक डिपो में पैदा करना चाहते हैं। यह आए दिन कर्मचारियों पर नाजायज रिकवरी डालकर, परिचालकों की ड्यूटी बदलकर व चैकिंग फ्लाइंग हटाकर अनैतिक कार्य कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.