सरकार के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय का प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, बिलासपुर :
वाल्मीकि धर्म शाला में शुक्रवार को वाल्मीकि समाज की एक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव एससीबीसी सयुक्त मोर्चा हरियाणा कर्मवीर पारचा ने की।
सभा में संसदीय सचिव हरियाणा विधान सभा जयवीर वाल्मीकि को विपक्ष के नेता अभय चौटाला के द्वारा जातिसूचक शब्द कह जाने पर इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। एक नेता के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना शोभा नही देता है। उन्होंने इस तरह की भाषा का प्रयोग कर लोकतंत्र के मुंह पर करारा तमाचा मारा है जिसकी वाल्मीकि समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है। वाल्मीकि समुदाय ने इसके विरोध में सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की हरियाणा के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अभय चौटाला के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अमल में नही लाई। इस मौके पर कर्मवीर पारचा, सतीश पारचा, नसीब शर्मा, महिला नेत्री बेबी देवी, सोहन लाल, सतपाल, अशोक विक्रम, कवर पाल, रवि, विक्की,पिंकी, मदन लाल, राजेश, संदीप मानी पुर सहित अनेक लोग मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर