विश्व में सबसे महान भारतीय संस्कृति : प्रदीप
यमुनानगर, जागरण संवाद केंद्र : भारत विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को रेड रोजिज पब्लिक स्कूल में संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुषमा जैन ने बच्चों में संस्कार पैदा करने पर जोर दिया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे महान है। भारतीय संस्कृति का ही आचरण करना चाहिए। इसका अनुसरण कर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को देखकर सब हैरान रहे गए। कई विद्यार्थियों ने प्रस्तुति पर वाहवाही लूटी। कुछ नन्हें बच्चों ने भी प्रस्तुति देकर प्रतिभा का परिचय कराया। स्कूल की ओर से उपमा ने परिषद के कार्यक्रम की सरहाना की। भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम दोबारा आयोजित किए जाने की उम्मीद रखी। इस मौके पर भारतभूषण शर्मा, कमल मलिक, प्रबोध पूरी, सतेंद्र जैन, रवींद्र गुप्ता, प्रवीण भाटिया व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर