श्रीराम की महिमा का किया गुणगान
रादौर : फतेहगढ़ में रविवार को श्रीराम नाम की महिमा का गुणगान करने के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया।
रादौर : फतेहगढ़ में रविवार को श्रीराम नाम की महिमा का गुणगान करने के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया। पाठ का शुभारंभ सरपंच गुरनाम सिंह सैनी ने किया। गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि श्रीराम की महिमा अनंत है। कलियुग में श्रीराम नाम का भजन और सुमिरन अन्नत गुणा फलदायी है। राम के नाम से पत्थर भी तर जाते है तो इसान का कल्याण निश्चित है। राम नाम की महिमा संतों, ऋषियों के साथ वेदों ने भी गाई है। श्रीराम जैसे आदर्श चरित्र से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रामनाम की महिमा जनजन तक पहुचे, जिससे लोगों का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि एवं उन्नति के लिए सुंदर कांड पाठ का आयोजन कराया गया है। इस अवसर पर मिस्त्री ऋषिपाल, सुरज सैनी, अंकित फौजी, धर्मेद्र, दीपक, हैप्पी, रतनलाल, गुलशन चौहान, भूषण, संदीप, बंटी, राजू आदि उपस्थित थे।