भाविप ने उठाया बच्चों को संस्कारवान बनाने का बीड़ा
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सामाजिक कार्यो के साथ ही भारत विकास परिषद ने अब बच्चों को संस्कारवान बनाने का बीड़ा भी उठाया है। परिषद की ओर से 5 जून से जगाधरी के श्री रामलीला भवन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में पांचवीं से नौवीं कक्षा तक के सैकड़ों भाग लेंगे। बच्चों को न केवल नैतिकता और अध्यात्मिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा, बल्कि ट्रैफिक नियमों और अन्य गतिविधियों से भी रू-ब-रू कराया जाएगा।
परिषद के सचिव मुनीष गर्ग ने बताया कि प्रांतीय बाल संस्कार शिविर के तहत करीब 250 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा कार्यक्रम होगा और यह एक आवासीय शिविर भी है। बच्चों को शारीरिक, बौद्धिक, धार्मिक, नैतिक और आध्यात्मिक ज्ञान दिया जाएगा। प्रदेश प्रांत से उच्च कोटि के अनुभवी विद्वान अपनी ओजस्वी वाणी से बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे, ताकि बच्चे मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर राष्ट्र की सेवा को समर्पित हो सकें। उ
उन्होंने बताया कि 5 जून को समारोह का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में बच्चों के लिए ब्लड चेकअप कैंप, दंत चैक अप व आइ चेक अप कैंप भी लगाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बच्चों को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी जाएगी। 6 जून को बच्चों दुर्घटना के समय तत्काल उपचार संबंधी दी जाने वाली हिदायतों के बारे में बताया। परिषद् के परिवार मिलन कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह मुख्यातिथि व सभी सात भाजपा पार्षद विशिष्ट अतिथि होंगे। सात जून को समापन समारोह के अवसर पर समाज सेवी लाला अमरनाथ बंसल मुख्यातिथि होंगे और दर्शन लाल जैन मुख्य वक्ता होंगे। मौके पर शाखा संरक्षक व प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सतीश बंसल, अध्यक्ष रणधीर गर्ग, सचिव मुनीश गर्ग, कोषाध्यक्ष संजय तायल, जिला सचिव प्रदीप गुप्ता, प्रकल्प प्रमुख चंद्रमोहन सचदेवा, कुलदीप गर्ग, देवेंद्र गुप्ता, नवीन गर्ग, अशोक गर्ग, रमणीक कुमार, महेंद्र सिंगला, डॉ. अमित बंसल, सुधीर अग्रवाल, व्यास गोयल, विवेक तायल आदि होंगे।