सफाई अभियान चलाकर किया जागरूक
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ए टू जेड जरा नच के दिखा डांस एकेडमी में चलाए गए साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को सफाई के बारे में विस्तार से बताया गया। उनको अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी वैशाली धीमान द्वारा दी गई।
वैशाली धीमान ने कहा कहा कि शिविर के माध्यम से आत्म निर्भर होने का जच्बा पैदा होता है। वैसे तो स्कूल समय से बच्चों को कैंपों के माध्यम से समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक किया जाता है, लेकिन बच्चे तो पहले ही काफी समझदार हो जाते है। फिर भी पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के आयोजन करते रहना चाहिए। बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनकी झिझक को भी दूर किया जा सकता है, ताकि बच्चे निड़र होकर बेझिझक किसी भी प्रतियोगिता आदि में भाग ले सकें। उन्होंने विद्यार्थियों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह पढ़ाई के साथ अन्य कार्यो में भी भाग ले। इससे मानसिक विकास होता है। एकेडमी में विद्यार्थियों को डांस के साथ पढ़ाया भी जाता है। यह सुविधा इन झोपड़पट्टी बच्चों को फ्री दी गई है। पढ़ाने के बदले उनसे कोई फीस संचालिका द्वारा नहीं लिया जाता। इसका खर्च वह खुद वहन करती हैं। वैशाली ने विद्यार्थियों को बताया कि अपने साथ अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करे। इस दौरान विधार्थियों ने प्रांगण में लगे पौधों की सफाई की। उनकी कटाई व छटाई कर पानी दिया। पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रीति धीमान सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।