Move to Jagran APP

कचरा लगा रहा कीर्ति नगर की सुंदरता को ग्रहण

By Edited By: Published: Sun, 27 Oct 2013 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2013 07:28 PM (IST)
कचरा लगा रहा कीर्ति नगर की सुंदरता को ग्रहण

जागरण संवाद केंद्र, यमुनानगर : गंदा पानी नींव में जमा है। टूटी सड़कें बारिश में जानलेवा बनी है। चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी ने कीर्ति नगर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहा है। कालोनी में मुख्य मार्ग का काम शुरू हो चुका है, लेकिन कालोनी के अंदर अभी भी कच्ची सड़क होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में दिक्कत और बढ़ जाती है। यहां से वाहन लेकर निकलना आसान नहीं है।

loksabha election banner

पिछले पांच वर्षो से कालोनी के कुछ घरों के नींव में पानी जमा होने से नींव जमीन के अंदर धंस गई है। मकान की दीवारों में दरारें पड़ गई है। वह कभी भी ढह सकते हैं। मकान में रहने वाले लोगों को इस बात का खौफ है कि बारिश मकान गिर न जाए। कालोनी सड़क से काफी नीचे है। बारिश में मकानों से निकलना जंग लड़ने जैसा है। कचरा और गंदगी से कीर्ति नगर की कीर्ति धूमिल हो रही है। पिछले 15 वर्षो में दो घरों से कालोनी बढ़कर 200 घरों की हो गई। कालोनी का विस्तार हो गया। जनस्वास्थ्य विभाग की बुनियादी सेवाएं मिली। तकरीबन 1000 हजार लोग परिवार सहित कालोनी में विभिन्न पेशे में हैं। कालोनी तेजली खेल परिसर को जा रही सड़क के बगल में स्थित है। कालोनी की समस्या की कचरा कालोनी के माथे पर बिंदी की तरह चिपक गया है। कचरे और गंदगी की वजह से बारिश के मौसम में वहां बीमारी फैल जाती है। जब से कालोनी आबाद हुई तक से कचरा कालोनी के बगल में गिर रहा है। पशु कचरे में मुंह मारते हैं। कालोनी के घरों के बाहर गंदा पानी नींव में जमा है। मकान दरक रहे हैं। हादसा हो सकता है। बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ट्यूबवेल कालोनी के बगल में लगाया गया है। सड़क टूटी है। बिजली के पोल पर लाइट नहीं है। बारिश में टूटी सड़क और कालोनी की गली से अंधेरे में गुजरने पर हादसे की संभावना है। कालोनी की गलियां ऊंची-नीची है। कालोनी में सीवरेज सड़क से ऊंचे है जिनसे कालोनी में गुजरने वाले वाहन चालक टकराकर चोटिल हो जाते हैं। सारी समस्याओं के बावजूद कालोनी के लोगों की मुख्य समस्या कालोनी के ठीक बगल में गिर रहे कचरे की है। इससे हर बार बारिश के मौसम में बीमारी फैल जाती है।

जगह नगर निगम की कचरा किसका :

कालोनी के आबाद होने के साथ ही उसके ठीक बगल में शुरू से ही कचरा गिराया जा रहा है। जहां कचरा गिराया जाता है वह जगह नगर निगम की बताई जाती है। नगर निगम ईओ का कहना है कि कचरा नगर निगम कर्मचारियों द्वारा नहीं गिराया जा रहा है। पहले एक दो बार सफाई कराई गई। इसके बाद स्थिति फिर से यथावत हो गई। कालोनी के लोगों को इससे परेशानी हो रही है। कालोनी के लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग नगर निगम से की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.