दहेज प्रताड़ना के तीन मामले दर्ज
संवाद सहयोगी, गन्नौर : पुलिस ने दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने के तीन अलग -अलग
संवाद सहयोगी, गन्नौर : पुलिस ने दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने के तीन अलग -अलग मामलों में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों ही मामलों में ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है।
पहला मामला
राजलूगढ़ी निवासी मीनू ने पुलिस को बताया है कि विवाह के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोगों ने उस पर तेल डाल कर आग लगाने की कोशिश भी की, लेकिन वह किसी तरह से अपनी जान बचा कर वहां से भाग गई। पुलिस ने पीड़ित मीनू की शिकायत पर पति र¨वद्र, जेठ नरेंद्र, सुरेंद्र, जेठानी नीलम व ननद सरिता सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरा मामला
गांव पांची जाटाना निवासी मीनाक्षी ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके सुसराल पक्ष ने उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। उसकी सास व ननद घर का सामान चोरी कर इलजाम उस पर लगा देती। आरोप है कि मीनाक्षी की सास ने उससे छह लाख रूपये की भी मांग की। पुलिस ने मीनाक्षी की शिकायत पर पति पवन, ननद सुमित्रा, सास संतोष देवी व ससुर ईश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तीसरा मामला
सांदल खुर्द निवासी संगीता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में करनाल के गांव कोहंड निवासी राजू से हुई थी। लेकिन वह शादी के लगभग चार वर्ष बाद अपनी सुसराल गई। जहां सुसराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसके साथ-साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। संगीता का कहना है कि उसके पति, सास व ससुर ने बाइक की क्लच के तार से उसका गला घोंट कर जान से मारने की कोशिश भी की। जिसके बाद उसने अपने माता पिता को इस बारे में सूचना दी तो वे संगीता को अपने साथ ले गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति राजू, ससुर हवा¨सह व सास बाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।