Move to Jagran APP

देशभक्ति के जज्बे से ही भारत फिर बन सकता है विश्वगुरु : कौशिक

संवाद सहयोगी, गन्नौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने गन्नौर शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। स

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Aug 2017 07:15 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2017 07:15 PM (IST)
देशभक्ति के जज्बे से ही भारत फिर बन सकता है विश्वगुरु : कौशिक
देशभक्ति के जज्बे से ही भारत फिर बन सकता है विश्वगुरु : कौशिक

संवाद सहयोगी, गन्नौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने गन्नौर शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सांसद रमेश कौशिक ने राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, जिसका जन-जन को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत को पुन: विश्वगुरु की उपाधि दिलाई जाए। इसके लिए बच्चे-बच्चे में देशभक्ति का जज्बा पैदा करना होगा। इसी उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

loksabha election banner

खुले वाहनों, मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों में तिरंगे को थामकर सैकड़ों युवा भारत माता की जय-जयकार करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आदर्श गांव दातौली पहुंची। यात्रा का नेतृत्व सांसद रमेश कौशिक कर रहे थे, जिनके भाजपा जिलाध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल भी मौजूद थे। सांसद कौशिक ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के हृदय से आवाज आनी चाहिए कि तिरंगा मेरा है, यह देश मेरा है। इस भावना को जागृत करने एवं बल देने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने देश को प्राथमिकता दी है। पार्टी के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। तिरंगा यात्रा में भाजपा आजाद ¨सह नेहरा, र¨वद्र दिलावर, विद्याभूषण हसीजा, म¨नद्र सन्नी, रामफल धनखड़, निशांत छौक्कर, दिनेश अदलखा, पार्षद हरिश मदान, अंकित मल्होत्रा, सुनील, अशोक सैनी, वरूण जैन, संदीप कश्यप, रामचंद्र, ईश्वर कश्यप, मनोज, सुंदर रापरिया, मंजू, सुबोध आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.