अशोक बने चेयरमैन और अनिल अध्यक्ष
संस, गोहाना: शहर में रोहतक रोड स्थित बस स्टैंड में बुधवार को हरियाणा परिवहन कर्मचार
संस, गोहाना: शहर में रोहतक रोड स्थित बस स्टैंड में बुधवार को हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की गोहाना इकाई के कर्मचारियों ने बैठक की। इस मौके पर नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया गया ,जिसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार को चेयरमैन व अनिल कुमार को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव संघ के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल यादव की मौजूदगी में हुआ।
कार्यकारिणी में अमर ¨सह को उपाध्यक्ष, दलबीर को सचिव, राजेंद्र को सह सचिव, पवन कुमार को खजांची और संजय बुटाना को सलाहकार चुना गया। प्रदेशाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के हकों के लिए संघर्ष करने की शपथ दिलाई। यादव ने कहा कि रोडवेज कर्मियों को पंजाब के समान वेतन दिया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और निजी वाहन परमिट नीति को रद किया जाए। इस मौके पर सत्येंद्र कुमार, अमन कुमार, सतीश, रोहताश, बालकराम व अजमेर मौजूद रहे।