कच्चे कर्मचारियों को सात माह से नहीं मिला वेतन
संस, गोहाना: हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित मेकेनिकल वर्कर यूनियन से सदस्यों ने ज
संस, गोहाना: हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित मेकेनिकल वर्कर यूनियन से सदस्यों ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में बैठक की। कच्चे कर्मचारियों को सात माह से वेतन न मिलने पर रोष व्यक्त किया। यूनियन नेताओं ने जल्द वेतन न दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे यूनियन की गोहाना इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र नरवाल ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के डिवीजन 2 में कच्चे 34 कर्मचारी लगाए गए हैं। इन कर्मचारियों को 7 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को अपने परिवारों का खर्च चलाने में परेशानी आ रही है। कच्चे कर्मचारी समय पर अपने बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं भर पा रहे हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कच्चे कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर यूनियन की स्थानीय इकाई के सचिव जयभगवान, खजांची रणधीर कुंडू, उपाध्यक्ष सुरेश कांसडी, प्रेस सचिव रमेश, सह सचिव रमेश खासा, उप कोषाध्यक्ष राजबीर मौजूद रहे।