पीजीआइ गया था परिवार, डेढ़ लाख रुपये व आभूषण चोरी
जागरण संवाददाता, सोनीपत: मयूर विहार कालोनी में एक मकान में घुस चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी व लाखों रु
जागरण संवाददाता, सोनीपत: मयूर विहार कालोनी में एक मकान में घुस चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार एक सदस्य के इलाज के लिए पीजीआइ रोहतक गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मकान को खंगाल डाला। पड़ोसियों की सूचना पर वापस आए परिवार ने मामले से थाना शहर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मयूर विहार की गली नंबर-14 में रहने वाले सूरत ¨सह सीआरपीएफ में तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। घर में मां, पत्नी व बच्चे रहते हैं। पिछले कुछ दिन से उनकी मां बीमार चल रही है। इसके चलते पत्नी सुनीता व बच्चे पीजीआइ गए हुए थे। पुलिस दी शिकायत में सुनीता ने बताया कि 21 जून से उसकी सास पीजीआइ में भर्ती है। इसी के चलते वो भी पीजीआइ में ही गए थे।चोरों ने घर में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों ने चोरी होने की सूचना दी। वापस लौट कर देखा तो घर का सामान इधर-उधर जांच करने पर पाया कि घर की अलमारी में रखे आठ-आठ ग्राम के सोने के दो सिक्के, सोने की तीन अंगूठी, सोने की कानों में पहनने की बाली, चार जोड़ी पायजेब, चांदी के 25 सिक्के व डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोर ले गए थे। मामले की शिकायत थाना कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अशोक विहार के मकान को भी चोरों ने बनाया निशाना
अशोक विहार के एक मकान में सेंधमारी कर चोर नकदी व लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार बाहर गया हुआ था। परिवार वापस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले व सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। मामले की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
अशोक विहार की गली-3 में रहने वाली कांता अपने बच्चों सहित गांव पुरखास गई थी, जिसके चलते 18 जून से मकान बंद था। पुरखास से वापस लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था। वहीं घर का सारा सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि घर में रखी 11 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की 2 तोले की चेन, सोने के कानों के झूमके, एक जोड़ी चादी की पायजेब व चुटकी गायब मिली, साथ ही अन्य सामान भी चोर ले गए। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। मौके का मुआयना कर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।