Move to Jagran APP

कूड़ा बीनने वाले भी जुड़ेंगे स्वच्छ भारत अभियान से

जागरण संवाददाता, सोनीपत: शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि शहर म

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 May 2017 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 11:06 PM (IST)
कूड़ा बीनने वाले भी जुड़ेंगे स्वच्छ भारत अभियान से
कूड़ा बीनने वाले भी जुड़ेंगे स्वच्छ भारत अभियान से

जागरण संवाददाता, सोनीपत:

loksabha election banner

शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि शहर में कूड़ा बीनने वालों को स्वच्छ भारत अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए नगर निगम कूड़ा बीनने वालों का रजिस्ट्रेशन करेगा और दस्तानों सहित सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण भी उन्हें देगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को इसकी शुरुआत की जाएगी। कविता जैन शनिवार को निगम कार्यालय में कूड़ा बीनकर आजीविका कमाने वालों की एक मी¨टग को संबोधित कर रहीं थी।

कविता जैन ने कहा कि ये लोग शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करते हैं। अगर हम कूड़े को अलग-अलग कर बेचें तो यह आय का एक साधन हो सकता है। कई बार जानकारी के अभाव में ये लोग बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें नगर निगम द्वारा दस्ताने और सुरक्षा उपकरण दिए जाएंगे। साथ ही निगम की प्रत्येक गाड़ी के साथ दो लोगों को जोड़ा जाएगा, ताकि वह गाड़ी में पहुंचने वाले कूड़े से प्रयोग की चीजों को बेचकर अपनी आजीविका चला सकें। उन्होंने शहरों को खुले में शौच से मुक्त करने का आह्वान भी किया।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि हम सभी को आज यह प्रण लेना है कि अपने शहर को स्वच्छ किया जाएगा।

पांच जून तक शहर के प्रत्येक कूड़ा बीनने वाले महिला या पुरुष का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में डेढ़ लाख घर हैं और प्रत्येक घर के कूड़े को अलग-अलग इकट्ठा कर इसे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र तक भिजवाया जाएगा। मी¨टग में नगर निगम के ईओ मनोज मेहरा, एसई ठाकुर लाल शर्मा भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.