Move to Jagran APP

नई नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे अग्निशमन कर्मचारी

जागरण संवाददाता,सोनीपत : हरियाणा सरकार की नई नीति के विरोध में अग्निशमन कर्मचारी मंगलवार को सड़क पर उ

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 07:10 PM (IST)
नई नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे अग्निशमन कर्मचारी
नई नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे अग्निशमन कर्मचारी

जागरण संवाददाता,सोनीपत : हरियाणा सरकार की नई नीति के विरोध में अग्निशमन कर्मचारी मंगलवार को सड़क पर उतरे। नगर निगम के अन्य कर्मचारियों ने भी अग्निश्मनकर्मियों का समर्थन किया। कर्मचारियों ने नीति के खिलाफ सड़कों पर जुलूस निकाला व प्रदर्शन कर इससे वापस लिए जाने मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ के स्थानीय प्रधान अजीत रेड्डी ने किया।

loksabha election banner

रेड्डी ने बताया कि अग्निशमन कर्मचारियों में सरकार की नई नीति को लेकर रोष है। इससे न केवल कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे है,बल्कि अनुबंध पर लगे कर्मचारियों के रोजगार पर भी संकट मंडरा रहा है। सरकार ने हाल में पुरानी 1982 की नीति में बदलाव कर नई नीति 2016 को लागू किया है। जिसके चलते अनुबंधित कर्मचारियों में रोजगार को लेकर डर बना हुआ है। कई बार अधिकारियों व निकाय मंत्री को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी नीति को लागू किया जाए या उसमें संशोधन कर रोजगार को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने मांग की कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए। समान वेतन लागू किया जाए। नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी अपने हितों के लिए संघर्ष कर रहे है। सरकार जब तक उनकी मांग नहीं मानती है। जब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर कर्मचारी नेता सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रामेहर शर्मा, उपप्रधान आनंद शर्मा, नरेश बोहत, राजा भाई, काली चरण, राजीव, संदीप, अजय, धर्मबीर बोहत व दलराज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.