सशक्त होकर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं
संवाद सहयोगी, खरखौदा: शहीद दलबीर ¨सह राजकीय कॉलेज,पीपली में आयोजित व्याख्यान में प्राचार्य डॉ.रवि
संवाद सहयोगी, खरखौदा: शहीद दलबीर ¨सह राजकीय कॉलेज,पीपली में आयोजित व्याख्यान में प्राचार्य डॉ.रवि प्रकाश आर्य ने कहा कि कानून में महिलाओं को भी बराबर के हक दिए गए हैं, लेकिन अपनी अशिक्षा व जागरूकता की कमी के चलते वह उनका प्रयोग नहीं कर पाती हैं। इसके कारण व उत्पीड़न का शिकार हो जाती हैं। अगर महिलाओं को अपने अधिकारों को पाना है तो उन्हें सशक्त होना होगा, तभी जाकर वह अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत सी योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे निकलकर आगे आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि अगर समाज से महिला उत्पीड़ऩ के दाग को मिटाना है तो हमें सबसे पहले उनकी शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा। अगर एक लड़की शिक्षित हो जाती है तो वह न केवल अपने अधिकारों को जान सकती है बल्कि उनका प्रयोग भी करने में सक्षम बन सकती है। इसलिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. अशोक शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा ने भी विद्यार्थियों को महिला उत्पीड़न के कारण और उसके बचाव
के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी इस विषय पर अपनी विचार रखे। व्याख्यान कार्यक्रम में प्रोफेसर कृष्णा दहिया,
राजेश मलिक, संध्या, सुशीला, दिनेश, शालिनी, किरण चौहान, अनीता राणा, सुनीता हुड्डा व संदीप मौजूद रहे।