Move to Jagran APP

तीन महिलाओं ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

जासं, सोनीपत : अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं ने दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाया है। महिला थाना

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 07:11 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:11 PM (IST)

जासं, सोनीपत : अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं ने दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

प्रथम घटना में वेस्ट रामनगर की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल, 2014 में उसकी शादी दिल्ली के शहादरा स्थित बिहारी कॉलोनी निवासी सतीश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसके साथ मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जाने लगी थी। इतना ही नहीं उसकी सास ओमपति ने उसे कोई गोली खिला दी थी, जिससे उसका गर्भपात हो गया था। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में पति व सास सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं एक मामले में सोनीपत निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में जींद के नरवाना रोड निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाने लगी थी। इतना ही नहीं महिला ने अपने ससुर जसवंत पर उसके साथ छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तीसरे मामले में मोहल्ला कोट निवासी जिज्ञासा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सोनीपत निवासी पंकज के साथ वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिससे तंग आकर उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने उसे समझा दिया, लेकिन उसके बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। इस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। महिला थाना पुलिस ने पति चार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। मामले दर्ज कर लिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.