रिजर्व कोटे से हुडा के दो प्लॉट हथियाने वालों पर केस दर्ज
जासं, सोनीपत : रिजर्व कोटे से दो बार प्लॉट लेने वालों पर हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) लगा
जासं, सोनीपत : रिजर्व कोटे से दो बार प्लॉट लेने वालों पर हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) लगातार शिकंजा कस रहा है। हुडा संपदा अधिकारी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इस मामले में पहले भी 67 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। अब हुडा अधिकारियों की ओर से इस मामले में 40 लोगों की सूची के साथ शिकायत भेजी गई है।
दर्ज मामलों में दो आरोपी रोहतक के और एक-एक चंडीगढ़, पंचकूला, भैंसवाल कलां के हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रोहतक के सेक्टर-1 निवासी सुरेश कुमारी, ओल्ड सब्जी मंडी रोहतक निवासी अंजू सचदेवा, चंडीगढ़ के सेक्टर-7 निवासी राज¨सह, पंचकूला के सेक्टर-4 निवासी एके वोहरा व भैंसवाल निवासी देवेंद्र ¨सह मलिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Þ40 अन्य लोगों की लिस्ट बनाकर भेजी गई थी। नवंबर माह में भेजी गई लिस्ट पर पुलिस ने अब कार्रवाई करनी शुरू की है।
विकास ढांडा, संपदा अधिकारी, हुडा, सोनीपत।