बारह सौ विद्यार्थियों ने दी भारत को जानो परीक्षा
जासं, गोहाना : भारत विकास परिषद (भाविप) द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के 20 सरकारी-निजी स्कूलों में भार
जासं, गोहाना : भारत विकास परिषद (भाविप) द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के 20 सरकारी-निजी स्कूलों में भारत को जानो की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 12 सौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परिणाम उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद घोषित होगा।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता गोहाना भाविप के अध्यक्ष अशोक जैन ने की, संयोजन सचिव आशीष गोयल और कोषाध्यक्ष र¨वद्र गर्ग ने किया। परियोजना निदेशक राजेश गर्ग रहे। प्रतियोगिता में भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी की सांस्कृतिक विरासत के ज्ञान का आंकलन करना था। प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष सहयोग महेंद्र भारद्वाज, ललित गोयल, विष्णु गोयल, पंकज मित्तल, सुमित बंसल, कृष्ण शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, शशिकांत गोयल, राम दास सैनी, सुनील मनचंदा, पवन शर्मा, सुनील कुच्छल और ममता जैन का रहा।