सवा लाख महामंगलकारी मंत्रों का जाप कल
जासं,सोनीपत : काठ मंडी स्थित ¨हदू विद्यापीठ के हाल में रविवार 6 नवंबर को सवा लाखा महामंगलकारी मंत्रो
By Edited By: Published: Fri, 04 Nov 2016 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 07:19 PM (IST)
जासं,सोनीपत : काठ मंडी स्थित ¨हदू विद्यापीठ के हाल में रविवार 6 नवंबर को सवा लाखा महामंगलकारी मंत्रों का जाप किया जाएगा। मंत्रों का जाप आनंद मुनि महाराज करेंगे।
कार्यक्रम में हरियाणा के अतिरिक्त सीमावर्ती राज्यों के जैन धर्मावलंबी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। प्रवचन दिवाकर दीपेश मुनि महाराज कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी वकील जैन के मुताबिक कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन कार्यक्रम के राजकीय अतिथि होंगे, जबकि मोहनलाल जैन मुख्यातिथि होंगे। विनय जैन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जैन रत्न एवं जैन संस ज्वैलर्स के संचालक बसंत जैन की ओर से गौतम प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें