प्रदेश में भाजपा की फीताकाट सरकार : हुड्डा
संवाद सहयोगी, खरखौदा : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार न
संवाद सहयोगी, खरखौदा : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। भाजपा नेता मुझ पर आरोप लगाने में ही व्यस्त हैं।
हुड्डा रविवार देर शाम कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जो¨गद्र दहिया के पिता धर्म¨सह के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिस गति से भाजपा सरकार की साख गिर रही है, राजनीतिक जीवन में इतनी जल्दी किसी का पतन होते नहीं देखा। कांग्रेस में फूट के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कई बार जोश में कार्यकर्ता ऐसी घटना कर बैठते हैं। भाजपा में तो गुरुग्राम के अंदर स्टेज पर नेताओं की लड़ाई देखने को मिली थी। भाजपा जुमलों की सरकार है। 1 नवंबर को स्वर्ण जयंती मना रही यह सरकार पुरानी योजनाओं की घोषणा करती दिखेगी। इसलिए वह इस सरकार को फीताकाट सरकार कहते हैं। आज किसानों के साथ खुली लूट हो रही है। खाद, पानी, बिजली के लिए किसान मारा -मारा घूम रहा है। उसकी फसल का खरीदार नहीं मिल रहा है। फसल खरीद में बड़ा घोटाला सामने आने वाला है, अधिकारी सरकार के संरक्षण में भारी गोलमाल करने पर तुले हुए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से भाजपा ने निजी कंपनियों के हित साधे हैं, जिसमें इसके नेताओं का भारी कमीशन जुड़ा हुआ है। इनेलो पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाने वाले आज मुख्य सहयोगी दल बने हुए हैं। इस अवसर पर विधायक जयवीर ¨सह, जो¨गद्र दहिया आदि मौजूद रहे।