कर्मचारियों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप
जागरण संवाददाता,सोनीपत: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने जनस्वास्थ्य विभाग के
जागरण संवाददाता,सोनीपत: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर कर्मचारियों ने बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने बताया कि सुजान ¨सह पार्क स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कनिष्ठ अभियंता राजकुमार दहिया ने बू¨स्टग स्टेशन से हटा कर फील्ड में लगा दिया है। जब कर्मचारी ने कहा कि वह चिकनगुनिया बुखार से पीड़ित है और स्वस्थ होने बाद फील्ड का काम संभाल लेगा तो उन्होंने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया था। इसके बाद जब कर्मचारियों ने पूरी जानकारी कार्यकारी अभियंता राजीव गुप्ता को दी तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी इसी तरह से कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं, कर्मचारियों की शिकायतों की भी सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की साथ अधिकारियों का व्यवहार नहीं बदला तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।