Move to Jagran APP

वेस्ट सेग्रीगेशन के तहत कचरे का उठान,मुरथल में बनेगा खाद

जागरण संवाददाता,सोनीपत: मुरथल में निगम की ओर से जल्द ही सेग्रीगेशन प्लांट बनाया जाएगा। इसके लिए स्थ

By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 07:28 PM (IST)
वेस्ट सेग्रीगेशन के तहत कचरे का उठान,मुरथल में बनेगा खाद

जागरण संवाददाता,सोनीपत: मुरथल में निगम की ओर से जल्द ही सेग्रीगेशन प्लांट बनाया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। प्लांट में कचरे से जैविक खाद बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। स्वच्छ वातावरण प्रदान करने और घरों से निकलने वाले कचरे का सदुपयोग करने के उद्देश्य से नगर निगम सोनीपत ने सुजान ¨सह पार्क क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर कचरा प्रबंधन का अभियान आरम्भ किया है। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को वेस्ट सेग्रीगेशन (गीले व सूखे कचरे को अलग-अगल करना) के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वही कचरे से जल्द ही खाद बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए मुरथल में सेग्रीगेशन प्लांट लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

loksabha election banner

इन कैटेगरी में बांटा गया :

डोर-टू-डोर रिक्शे से कलेक्ट किए गए कचरे की छंटाई की जाएगी। जिसे पांच वर्गों में विभाजित किया गया है। खाद्य पदार्थ का कचरा, रासायनिक, प्लास्टिक कचरा, कच्ची सब्जियों के पत्तों का कचरा, दैनिक जीवन उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक समान का कचरा होगा। जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही अलग-अलग कर लिया जाएगा। जिसके बाद खाद बनाने के लिए कचरे को सीधा प्लांट में भेजा जाएगा।

शहर में होगा जीरो वेस्ट :

वार्डों से निकलने वाले कचरे की छंटाई की जाएगी। इसके बाद कचरे से खाद बनाई जाएगी। जिससे वार्डों का कचरा वार्ड में ही वार्ड में ही बनाए जाने वाले प्लांट में उपयोग में आ सकेगा। इस योजना से शहर के बाहर जाने वाले कचरे से फैलने वाली गंदगी से राहत मिलेगी। वहीं वार्ड में भी कचरा जमा नहीं हो सकेगा। इसकी शुरूआत फिलहाल ट्रायल बेस पर शुरू की गई है।

जैविक खाद बनाई जाएगी :

निगम अधिकारियों के मुताबिक कचरे की छंटाई शुरू हो गई है। अब जैविक खाद बनाने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा। इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है। कचरे से खाद बनाकर कचरे को उपयोगी बनाया जा सकता है। वहीं कचरा जमा होने से भी राहत मिलेगी। वही इस खाद को नगर निगम अपने पार्कों व अन्य स्थानों पर लगे पेड़-पौधों में प्रयोग करेगा।

जल्द शुरू हो जाएगा प्लांट:

मुरथल में सेग्रीगेशन प्लांट जल्द शुरू होगा। फिलहाल छोटे स्तर पर इसी ट्रायल की जा रही है, भविष्य में इसमें विस्तार किया जाएगा, ताकि जीरो वेस्ट को बढ़ावा दिया जा सके।

अश्विनी मेंगी, आयुक्त नगर निगम

दीपक गिजवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.