रिटायर्ड कर्मियों ने दिया सांकेतिक धरना
जागरण संवाददाता,सोनीपत: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। धरने की अध
जागरण संवाददाता,सोनीपत: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता महेंद्र ¨सह भनवाला ने की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने अपने विचार भी रखे। विचार-विमर्श के बाद संघ ने अपनी मांगों को लेकर 2 जुलाई को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। धरने के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र ¨सह भनवाला ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करते समय रिटायर्ड कर्मचारी संघ का पक्ष भी सुना जाए। वहीं संघ की मांग है कि पंजाब, हिमाचल की तर्ज पर बेसिक पेंशन 65,70,75 व 80 वर्ष में 5,10,15 व 25 फीसद की दर से बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को पक्का दिया जाए, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्ध आश्रम बने। इस अवसर पर सतबीर ¨सह धनखड़, सुखबीर, धर्मचंद,अमर ¨सह, रामकिशन मलिक, ईश्वर ¨सह, महेंद्र गहलोत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।