कथा सप्ताह में उमड़े श्रद्धालु
संवाद सहयोगी खरखौदा: पक्का बाग में चल रही श्रीमछ्वागवत कथा में व्यास महाराज गौरव कृष्ण भारद्वाज ने
By Edited By: Published: Tue, 24 Nov 2015 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 07:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी खरखौदा: पक्का बाग में चल रही श्रीमछ्वागवत कथा में व्यास महाराज गौरव कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि गिरिराज महाराज की पूजा बृजवासियों व भगवान द्वारा की गई। भक्तों ने रास पंच अध्यायी लीला का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने बताया कि भगवान ने गोपियों के साथ शरद पूर्णिमा की रात्रि में यमुनाजी के किनारे महारास को रचा और इस लीला के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि सात्विक प्रेम सर्वोपरि है। श्रीमछ्वागवत कथा में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार,जितेंद्र भारद्वाज, जगमोहन गर्ग, मनबीर सैनी, राजबीर सरोहा, मोहित गर्ग व अमित आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें