पोलियो अभियान:घर-घर जाकर पिलाई खुराक
जागरण संवाददाता,सोनीपत: पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तीसरे व अंतिम दिन जिले में कार्यक्रम अधिका
By Edited By: Published: Tue, 24 Nov 2015 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 07:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता,सोनीपत:
पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तीसरे व अंतिम दिन जिले में कार्यक्रम अधिकारियों ने कार्य क्षेत्रों का दौरा किया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर उन सभी बच्चों को दवा पिलाई, जिन्होंने बूथ पर नहीं पी थी। पल्स पोलियो अभियान के दौरान तीन दिनों में जिले में कुल दो लाख नौ हजार 821 बच्चों को खुराक पिलाई गई एवं तीन लाख से अधिक घरों का सर्वेक्षण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिविल सर्जन ने जिला प्रशासन विभाग, समाज सेवी संस्थानों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें