विवाहिता लटकी फंदे पर, मौत
जागरण संवाददाता, गोहाना: शनिवार की रात गांव ईशापुर खेड़ी में एक विवाहिता ने फांसी लगा दी। इससे उ
जागरण संवाददाता, गोहाना:
शनिवार की रात गांव ईशापुर खेड़ी में एक विवाहिता ने फांसी लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता लगने पर सुबह विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंचे। बुटाना चौकी की पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य हास्पिटल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पति व उसकी मामी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव पुरखास निवासी कृष्ण ने अपनी बेटी गीता (25) की शादी वर्ष 2011 में गांव ईशापुर खेड़ी निवासी अशोक की साथ की थी। गीता की लगभग तीन वर्ष की बेटी भी है। कुछ समय पहले गीता की सास की भी मौत गई थी। अशोक का भाई भी किसी मामले में जेल में है। शनिवार की रात को गीता, उसका पति व उनकी बेटी घर पर सो गए। रात के समय गीता ने कमरे के अंदर पंखे के साथ चुन्नी बांध कर फांसी लगा ली।
परिजन उसके शव को फंदे पर लटकता देख कर हैरान रह गए। बताया गया है कि गीता और अशोक की मामी में गहनों को लेकर अकसर कहासुनी भी हो जाती थी। सूचना मिलने के बाद मायके से गीता के पिता कृष्ण व अन्य परिजन गांव ईशापुर खेड़ी पहुंचे। तब गीता बेड पर मृत पड़ी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य हास्पिटल भिजवा दिया। पुलिस ने कृष्ण के बयान पर मृतका गीता के पति व उसकी मामी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।