युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
जागरण संवाददाता, राई बीसवां मील स्थित एक कालोनी में किराए पर रह रही एक युवती ने उसके साथ कं
जागरण संवाददाता, राई
बीसवां मील स्थित एक कालोनी में किराए पर रह रही एक युवती ने उसके साथ कंपनी में काम करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले को लेकर कोर्ट में इस्तगासा दायर था। जिस पर कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बीसवां मील निवासी युवती ने बताया कि वह राई क्षेत्र में एक फैक्टरी में कार्यरत है। इसी फैक्टरी में मूलरूप बिहार फिलहाल बीसवां मील निवासी कैलाश भी रहता है। कैलाश ने वर्ष 2014 में उसे शादी का झांसा दिया था। उसने शादी का झांसा देकर उसे हिमाचल ले जाकर दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी उसे झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी फरार हो गया है। उसने मामले से पुलिस को अवगत करवाया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। जिस पर राई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे पैसे भी लिए है।