Move to Jagran APP

पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

जागरण संवाददाता, खरखौदा: सिसाना गांव की महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके

By Edited By: Published: Tue, 30 Jun 2015 08:20 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 08:20 PM (IST)
पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

जागरण संवाददाता, खरखौदा: सिसाना गांव की महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जेठ पर भी छेड़खानी करने की बात कही है। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी डाबोदा, झज्जर निवासी नवीन के साथ बीते वर्ष फरवरी माह में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। इतना ही नहीं उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक सम्बंध भी स्थापित किया वहीं उसके जेठ ने उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने मायके में सूचना दी। जिसके बाद वह अपने घर आ गई। मामले की शिकायत अब पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पति नवीन, सास गुड्डी, ससुर जो¨गद्र व जेठ सुशील पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.