नैतिकता से ही राजनीति सार्थक : कंवरपाल
फोटो :: 12, 13 - दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में छोटूराम जयंती पर कार्यक्रम -सर छ
फोटो :: 12, 13
- दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में छोटूराम जयंती पर कार्यक्रम
-सर छोटूराम ने भेदभाव से हटकर कार्य किया
जागरण संवाददाता,सोनीपत : विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि नैतिकता से ही राजनीति सार्थक होती है। इसे सर छोटूराम ने साकार रूप प्रदान किया।
वह सोमवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छोटूराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छोटूराम ने राजनीति को एक अलग दिशा प्रदान की थी। उन्होंने राजनीति भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य किया। उन्होंने संसाधनों के अभाव और आर्थिक तंगी के बावजूद इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से किसानों के हित में कानून पास करवाए। मंडी सिस्टम लागू करने में भी उनकी विशेष भूमिका रही। इससे किसानों को खासा फायदा मिला।
इस अवसर पर उचाना की विधायक प्रेमलता नेछोटूराम के जीवन पर रोशनी डाली। उन्होंने उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विवि में पढ़ाई जाएगी छोटूराम की जीवनी
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजपाल दहिया ने छोटूराम की जीवनी को पढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह इस दिशा में शोधकार्य को बढ़ावा देना चाहते हैं। विश्वविद्यालय में छोटूराम का एक स्मारक भी बनवाया जाएगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्र उत्तम मिश्रा ने छोटूराम के जीवन से जुड़ी घटनाएं भी सुनाई।
इस मौके पर किसान क्लब की ओर से रमेश डागर, राज सिंह सादल कला, रूपचंद, अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा, रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा, भाजपा नेता रामचंद्र जागड़ा, मोहनलाल बड़ौली आदि उपस्थित रहे।