Move to Jagran APP

पटाखे जलाते समय आधा दर्जन से अधिक झुलसे

जागरण संवाददाता, सोनीपत : प्रशासन की अपील व विभिन्न माध्यमों से जागरुकता का असर लोगों पर नहीं पड़ा।

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 07:31 PM (IST)
पटाखे जलाते समय आधा दर्जन से अधिक झुलसे

जागरण संवाददाता, सोनीपत : प्रशासन की अपील व विभिन्न माध्यमों से जागरुकता का असर लोगों पर नहीं पड़ा। तभी तो दीपावली की रात मनमाने ढंग से पटाखा जलाने से बाज नहीं आए लोग। पटाखा जलाते समय हुए हादसे में सोनीपत में आधा दर्जन लोग झुलस गए। इसमें एक बच्चा भी शामिल हैं।

loksabha election banner

घायलों को सिविल हास्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बृहस्पतिवार शाम से ही लोगों ने पटाखे जलाने शुरू कर दिए। जागरुकता अभियान चलाने व बार-बार अपील के बाद भी कई लोग मनमाने ढंग से पटाखे जलाते नजर आए। पटाखा जलाते समय अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। परिजनों ने उन्हें सिविल हास्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग से सात वर्ष की दिया, मुन्ना सिंह, सार्थक, जयबीर, नीतिन आदि झुलस गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.