मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में बहा इंजीनियर
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 06:57 PM (IST)
-भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को विसर्जित करने गए थे यमुना पर
- पुलिस व गोताखोर की टीम ने शुरू किया तलाशी अभियान
जागरण संवाददाता, राई (सोनीपत)
गांव गढ़मिरकपुर घाट पर भगवान विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज बहाव के कारण कबीरपुर गांव निवासी इंजीनियर राकेश नदी में बह गया। राई थाना पुलिस ने गोताखार व अग्निशमन विभाग की टीम के सहयोग से तलाशी अभियान चलाया परंतु बृहस्पतिवार देर शाम तक इंजीनियर का सुराग नहीं लग सका था।
प्याऊमनियारी के पास टसकन सिटी में इंजीनियर राकेश बृहस्पतिवार को अन्य कर्मचारियों व मजदूरों के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए यमुना के गढ़मिरकपुर घाट पर गए थे। साथी कर्मचारियों ने भी उन्हें बचाने का प्रयास भी किया लेकिन नाकाम रहे। देर शाम तक यमुना घाट पर तलाशी अभियान जारी था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें