दीपेंद्र हुड्डा ने आधा दर्जन विकास कार्यो का किया उद्घाटन
फोटो: 39
जागरण संवाददाता, खरखौदा : सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को गाव बरोणा में करीब आधा दर्जन विकास कार्यो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य कराए हैं, जबकि विरोधी कुछ विशेष जिलों में ही विकास की बात स्वीकारते है। सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यो का फायदा किसी एक क्षेत्र के नहीं, बल्कि प्रदेश भर के लोगों को हो रहा है।
हुड्डा नवनिर्मित स्वतंत्रता सेनानी रणबीर सिंह हुड्डा सामुदायिक केंद्र में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेंशन में वृद्धि, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं का लाभ पूरे हरियाणा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है। मुख्यमंत्री जिसको भी चुनावी मैदान में उतारें उसे रिकार्ड जीत दिलाए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हे प्रमुख तौर पर 30 सीटों की जिम्मेदारी दी है, लेकिन वे समस्त 90 सीटों पर काग्रेसी प्रत्याशियों के लिए वोट मागेंगे।
हुड्डा ने पानीपत रैली में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र ंिसंह ने कहा कि भाजपा के झूठ की पोल खुल चुकी है और हरियाणा में तीसरी बार भी मुख्यमंत्री हुड्डा के नेतृत्व में काग्रेस सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह, जिला पार्षद एवं महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पिंकी खटक, मनोज रिढ़ाऊ, संजीव दहिया, प्रेम सिंह अत्री आदि मौजूद रहे।
सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण : सासद दीपेंद्र हुड्डा ने बरोणा में स्वतंत्रता सेनानी स्व. रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा का अनावरण करते हुए एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया। इसके अलावा डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए भारत रत्न राजीव गांधी व शहीद कवि मेहर सिंह खेल परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने डेढ़ करोड़ की लागत से राजकीय उच्च विद्यालय को भी लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 80 लाख रुपये की लागत से रणबीर हुड्डा मैमोरियल पार्क व 35 लाख की लागत से निर्मित दादा मोती वाड़ा धानक चौपाल का उद्घाटन किया। खांडा में ढाई करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए गए बिजली के सब स्टेशन का लोकार्पित किया।