मासूम की हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार
-रजिश के चलते महिला ने दिया वारदात को अंजाम
जागरण संवाददाता, गोहाना :
गाव जवाहरा में तीन साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने गाव की ही एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने बच्चे को अपने घर ले जाकर उसका कपड़े से मुंह बाधकर हत्या की थी। उसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर तालाब में फेंका था।
गाव जवाहरा में करीब दस दिन पहले सुनील कुमार और गांव की महिला सुनीता केपरिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के चलते ही सुनीता ने सुनील कुमार के परिवार के प्रति रजिश पाल ली। सुनीता ने 21 जुलाई को गली में खेल रहे सुनील कुमार के तीन साल बेटे वंश को उठा लिया था। उसे अपने साथ घर ले गई थी। पुलिस के अनुसार सुनीता ने अपने घर में पहले वंश का मुंह कपड़े से बाध दिया और उसकी हत्या कर दी। किसी को घटना का पता न लगे इसलिए सुनीता ने वंश के शव को एक प्लास्टिक के बोरे में बांध दिया और उसे गाव के तालाब में फेंक दिया। सुनीता वंश के गायब रहने के दौरान अपने हाव-भाव को सामान्य बनाए रखा। 27 जुलाई को पुलिस ने वंश के शव को गाव के तालाब से बरामद किया था। पुलिस ने सुनील के बयान पर सुनीता पत्नी आजाद सहित पाच-छह व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में सुनीता को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उनसे सब कुछ उगल दिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां उसे सुनारिया, रोहतक जेल भेज दिया गया।