मंत्रोच्चार के साथ हुई शिवलिंग की स्थापना
फोटो: 21
जासं, सोनीपत :फैज बाजार में स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने शिवलिंग की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि सावन माह में शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस माह में आने वाली शिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने संसारिक जीवन को सुखमय बनाने की कामना करते है।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में राजीव जैन ने कहा कि भगवान शिव कैलाशपति, पशुपति, शकर, गंगाधर, नीलकंठ, अमरनाथ, महेश, आदिदेव, जटाधारी, महाकाल, महादेव, नटराज, विश्वनाथ, भूतनाथ व शिवशभू आदि नामों से भी जाने जाते है। उनकी भक्ति में आडबर का कोई स्थान नहीं है। उदाहरण के तौर पर भगवान शिव फूल-पत्तियों एवं जल के अभिषेक से ही प्रसन्न हो जाते है, जिससे स्पष्ट है कि भगवान भक्ति के लिए केवल भक्ति भावना की आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्रधान महेन्द्र गुप्ता, पार्षद संजय शर्मा उर्फ मौजी, संदीप चावला, महेन्द्र चावला, राजेन्द्र बंसल, संजय गोस्वामी, कमल किशोर शर्मा, सुभाष शर्मा, तुलसीदास, दिनेश सलूजा, विजय, नवीन, लाजपत, सुन्दर, सतीश, आनंद, नेहरू व सुधीर उपस्थित थे।