Move to Jagran APP

महिलाओं ने मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंका

By Edited By: Published: Wed, 16 Apr 2014 05:31 PM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2014 05:31 PM (IST)

फोटो: 19

loksabha election banner

-टिप्पणी पर गुस्साई समता मूलक महिला संगठन की कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, गेहाना :

समता मूलक महिला संगठन की कार्यकर्ता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी पर भड़क उठी। संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और शहीद भगत सिंह चौक पर पहुचकर मुलायम सिंह यादव का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन की संयोजिका डा. सुनीता त्यागी ने किया।

डा. सुनीता त्यागी ने कहा महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है। बड़े व छोटे शहरों में महिलाओं और छोटी लड़कियों को लगातार हवस का शिकार बनाया जा रहा है। हाल ही में मुंबई में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुए प्रदर्शन के बाद महिलाओं में आस जगी थी कि सरकार कोई सख्त कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्ग नेता ही महिलाओं के प्रति अपमानजनक बातें कर रहे है और दुष्कर्म के आरोपियों को फासी की सजा न देने का पक्ष लेने जैसी बातें कर रहे है। डा. त्यागी ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दुष्कर्म के आरोपियों को फासी की सजा न देने की बात कहकर महिलाओं के सम्मान पर चोट पहुचाने का कार्य किया है। संगठन की महिलाएं बुधवार को दोपहर बाद समता चौक में एकत्रित हुई। वहा से जुलूस शुरू किया और शहर में प्रदर्शन करते हुए शहीद भगत सिंह चौक में पहुची। महिलाओं ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन करके रोष प्रकट किया। इस मौके पर अनीता इदौरा, रीतू विरोधिया, राजबाला, सुशीला, वीरमति, शाति, कमलेश, गीता, बबीता आदि भी मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.