भारत विकास परिषद ने कन्याओं में वितरित किया प्रसाद
जागरण संवाद केंद्र, सोनीपत :
भारत विकास परिषद गोविंद शाखा की तरफ से शहर के हिंदू प्राइमरी स्कूल, मंडी में दुर्गाष्टमी पूजन किया गया। इस दौरान स्कूल में 108 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण सिंघल ने कहा कि समाज में कन्याओं का घटना लिंगानुपात चिंता कारण बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लगातार आंदोलन चलाए हुए है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के लिए ही किया गया है। इस दौरान कन्याओं को पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान गोविंद शाखा अध्यक्ष वाइके त्यागी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण व बालिका शिक्षा समय की आवश्यकता बन गई है। इसे लगातार बढ़ावा दिया जाएगा। इस मौके पर सतपाल अहलावत, डा.विजय पाल नैन, विपुल कुच्छल, संजय सिंगला, दीपक गुप्ता, सुशील गोयल, अशोक गर्ग, मुख्याध्यापक अनिल खत्री, अमरजीत, आशीष, ओपी गर्ग, मुकेश गोयल, पुनती गुप्ता व पंकज आदि मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर