रेबीज से ईट भट्ठा मजदूर की पत्नी ने तोड़ा दम
जागरण संवाददाता, सिरसा : गांव वेदवाला में रेबीज के कारण ईंट भट्ठा मजदूर की पत्नी की मौत हो गई। महिला
जागरण संवाददाता, सिरसा : गांव वेदवाला में रेबीज के कारण ईंट भट्ठा मजदूर की पत्नी की मौत हो गई। महिला को दो महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने सामान्य अस्पताल से तीन बार रेबीज से बचाव का टीका भी लगवाया। मगर उसके बावजूद महिला की जान नहीं बच सकी।
जानकारी के अनुसार वेदवाला स्थित ईंट भट्ठा में परिवार सहित काम करने वाले काला ¨सह की पत्नी ओमी देवी को दो महीने पहले कुत्ते ने काट लिया। काला ¨सह ने बताया कि उसने नागरिक अस्पताल से अपनी पत्नी को तीन बार रेबीज का टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद उन्होंने सोचा कि अब कोई खतरा नहीं है। मगर इसी बीच उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और वह पागलों जैसी हरकतें करने लगी। जब उसे अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने बताया कि उसे रेबीज हो गई है। उसका बचना मुश्किल है और मरीज को घर भेज दिया। काला ¨सह ने बताया कि घर ले जाने पर उसकी पत्नी की मौत हो गई। मृतका की पांच पुत्रियां व एक पुत्र है।
काला ¨सह ने स्वास्थ्य विभाग पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। काला ¨सह के मुताबिक उसकी पत्नी को घर भेजने की बजाय डॉक्टरों को उसे चंडीगढ़ या दिल्ली रेफर करना चाहिए था। जहां शायद उसकी पत्नी की जान बचाने का प्रयास किया जा सकता था। मगर उन्हें मरीज को घर ले जाने की सलाह देकर डॉक्टरों ने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई।
रेबीज के कीटाणु अगर एक बार व्यक्ति के शरीर में चले जाएं तो उसका बचना मुश्किल होता है। टीकाकरण तो कीटाणु न फैले, तब तक कारगर होता है। हालांकि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। फिर भी अगर कोई शिकायत आएगी तो जांच करवाएंगे।
डॉ. गो¨बद गुप्ता, सिविल सर्जन।