जिला भर में उल्लास के साथ मनाया तीज उत्सव
जागरण संवाददाता, सिरसा: तीज पर्व जिला भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर भर में जगह-जगह कार्
जागरण संवाददाता, सिरसा:
तीज पर्व जिला भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर भर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। खासकर महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर तीज पर्व की एक-दूसरे को बधाई दी। महिलाओं ने जहां तीज के गीत गाए, वहीं युवतियों ने झूला झूलकर आनंद उठाया। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज पर्व मनाया जाता है। तीज पर्व को लेकर महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी भी रचाई।
जगह-जगह मनाया तीज पर्व
¨हदू धर्म का यह पर्व महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। शहर के नहर कालोनी स्थित पार्क में भी महिला मंडल की ओर से तीज पर्व मनाया गया। महिलाओं ने पेड़ों पर झूले डाले। दोपहर बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने समूह बनाकर झूलों का आनंद उठाया। महिलाओं ने तीज पर्व से संबंधित गीत भी गाये। इसी प्रकार हुडा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी तीज उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।