कुसुंबी माइनर से अज्ञात शव बरामद
जागरण संवाददाता, सिरसा : कुसुंबी माइनर से ¨डग पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। गली-सड़ी अ
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jul 2017 05:12 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jul 2017 05:12 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिरसा : कुसुंबी माइनर से ¨डग पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। गली-सड़ी अवस्था में मिला शव किसी पुरुष का है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। जानकारी के अनुसार गांव फूलकां के पास कुसुंबी माइनर में आसपास के लोगों ने शव को देखा। जिसके बाद ¨डग पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास में पूछताछ की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें