युवा कांग्रेसियों ने दी पंडित नेहरु को श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, सिरसा : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भव
जागरण संवाददाता, सिरसा : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश भाट ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए देश में औद्योगिक नीति को लागू किया और आजादी के बाद उन्हीं के प्रयासों से ही देश में भारी उद्योगों की स्थापना हुई। वेद भाट ने कहा कि पंडित नेहरु ने विर्श्व में आपसी भाईचारा की नीति को मजबूत बनाया और विर्श्व में शांति स्थापना के लिए उनके द्वारा किए गए कामों के चलते उन्हें लोगों ने शांतिदूत की उपाधि से नवाजा। भाट ने कहा कि पंडित नेहरु ने आने वाले भविष्य को देखते हुए देश के विकास व आने वाली पीढि़यों के सुखद भविष्य के लिए अनेक कारगर कदम उठाए। इस अवसर पर कमल कुमार, नीरज कंबोज, विपिन कंबोज, अशोक, ¨रकु, चिमन, अरुण, मोनू जांगड़ा, धीरु रोहिला, जतिन कुमार, आयुष कुमार, जग्गा कंबोज, मनु कुमार, अजय गर्ग आदि मौजूद थे।