विकास कार्यो की मांग प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जा रही है : चोपड़ा
जागरण संवाददाता, सिरसा : हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने वार्ड नम्बर 14 में रात्रि वि
जागरण संवाददाता, सिरसा : हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने वार्ड नम्बर 14 में रात्रि विश्राम गृह का शिलान्यास किया। इस पर 22 लाख 56 हजार 400 रुपये की राशि से निर्माण कार्य किया जाएगा। शिलान्यास करते हुए कहा कि यह रात्रि विश्राम गृह नगर पालिका द्वारा बनवाया जा रहा है। सरकार हर वर्ग के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है। सरकार के पास धन की कमी नहीं है, अब बाहर से आए लोगों को रात्रि विश्राम के लिए ¨चता नहीं करनी पड़ेगी। इस भवन के बनने से इसमें रात्रि विश्राम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास के तहत प्रदेश में आमजन की समस्याओं को देखते हुए चहुंमुखी विकास कार्य करवा रहे है। उन्होंने कहा कि आमजन की जरुरत के अनुसार विकास कार्यों की मांगे प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने रानियां में जो घोषणाएं की थी उन पर कार्य चल रहा है तथा शेष प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सबका साथ-सबका विकास के तहत पूरे प्रदेश में विकास कार्यों में विकास गंगा की तरह कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का पैसा मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारे के पैसे भी पवित्र है, इसे सही कार्य में ही खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का घर भी आप ही की तरह है, उन्होंने गरीबी को बड़े नजदीक से देखा है। हमारे नेताओं की नियत बिल्कुल साफ है, न खाएंगे न खाने देंगे। इस अवसर पर चेयरमैन महिला विकास निगम रेणु शर्मा, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गुरदेव ¨सह राही, श्याम बजाज मौजूद थे।