छत से गिरने पर राजमिस्त्री की मौत
जागरण संवाददाता, सिरसा : खाजाखेड़ा रोड पर चिनाई का काम करते समय एक राजमिस्त्री की छत से गिरने के क
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 10:03 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 10:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिरसा :
खाजाखेड़ा रोड पर चिनाई का काम करते समय एक राजमिस्त्री की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जानकारी के अनुसार गांव खाजाखेड़ा निवासी सांवरमल राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार शाम को वह गांव के पास ही मकान बनाने का काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक मकान की छत से उसका पांव फिसल गया। जिससे वह नीचे आ गिरा। हादसे में बुरी तरह से घायल सांवरमल को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें