पांच देशों के कलाकार करेंगे प्राचीन देवी संस्कृति का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, सिरसा : ब्रह्माकुमारीज शांति सरोवर की ओर से 2 व 3 अक्तूबर को शाम 5.30 बजे रिद्धि-
जागरण संवाददाता, सिरसा :
ब्रह्माकुमारीज शांति सरोवर की ओर से 2 व 3 अक्तूबर को शाम 5.30 बजे रिद्धि-सिद्धि रिसोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जिसमें रसियन डिवाइन लाइट कल्चरल ग्रुप के कलाकार भारतीय संस्कृति के आध्यात्मिक एवं पारंपरिक रंगों की छटा बिखेरेंगे। कार्यक्रम का 2 अक्तूबर को अंधकार से प्रकाश की ओर- नई सोच नया दौर जबकि 3 अक्तूबर को इंद्रधनुष-अनेकता में एकता विषय रहेगा। कल्चरल ग्रुप सेंट पीटरसबर्ग रशिया से 1 अक्तूबर को सिरसा पहुंचेगा।
ब्रह्माकुमारी ¨बदू बहन ने बताया कि इस ग्रुप में रशिया सहित पांच देशों के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें। विदेशी भूमि पर जन्म लेने वाले ये वो कलाकार है, जिन्होंने अपने जीवन को पांच हजार वर्ष पुरानी दैवी संस्कृति से पूर्णतया सात्विक कर लिया है। ब्रह्माकुमारी•ा सेंट पीटरसबर्ग रशिया की डायरेक्टर ब्रह्माकुमारी संतोष बहन भी सिरसा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसे भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।