दो युवकों ने किया 11 वर्षीय किशोर से कुकर्म
जागरण संवाददाता, सिरसा : थेहड़ मोहल्ला निवासी 11 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है।
जागरण संवाददाता, सिरसा :
थेहड़ मोहल्ला निवासी 11 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। किशोर के पड़ोस में ही रहने वाले दो युवकों पर कुकर्म का आरोप लगा है। किशोर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
रामलीला देखने जा रहा था पीड़ित
पीड़ित किशोर ने बताया कि 26 सितंबर की रात को वह अपने पड़ोस में रामलीला देखने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसके पड़ोसी युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन उसे एक संकरी गली में ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया। बाद में दोनों उसे इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी देकर चले गए।पीड़ित ने बताया कि उसने घर जाकर इस बारे में परिजनों को बताया। परिजन उसे सामान्य अस्पताल में लेकर आए। यहां मेडिकल में पुष्टि होने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सब्जी मंडी चौकी पुलिस प्रभारी इंद्राज ¨सह ने बताया कि पीड़ित बालक के बारे में सर्जन से ओपिनियन लिया जा रहा है। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।