Move to Jagran APP

सिरसा में तराशे जाएंगे हॉकी के जादूगर

महेंद्र ¨सह मेहरा, सिरसा पंजाब से श्री भैणी साहिब नामधारी हॉकी अकादमी सिरसा के जीवननगर में शिफ्ट क

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)

महेंद्र ¨सह मेहरा, सिरसा

loksabha election banner

पंजाब से श्री भैणी साहिब नामधारी हॉकी अकादमी सिरसा के जीवननगर में शिफ्ट की जाएगी। इससे हॉकी के जादूगर यहीं पर तराशे जाएंगे। भारतीय हॉकी टीम में श्री भैणी साहिब नामधारी हॉकी अकादमी से अनेक खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया। अकादमी से तीन खिलाड़ी ओलंपियन है। वहीं करीब 30 खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।

पंजाब के भैणी साहिब में भैणी साहिब नामधारी हॉकी अकादमी की सतगुरू जगजीत ¨सह ने वर्ष 1975 में स्थापित की गई। इसके बाद अकादमी में एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार किया गया। जिस पर करीब 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। नामधारी अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनेक बार गोल्ड मेडल हासिल किए। वहीं अकादमी के दीदार ¨सह, हरपाल ¨सह व पूर्व कप्तान सरदारा ¨सह ने ओलंपिक में भाग लिया। यहीं नहीं अकादमी के करीब 30 खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

अब जीवननगर में शिफ्ट होगी अकादमी

श्री भैणी साहिब अकादमी सिरसा में जीवननगर में शिफ्ट की जाएगी। जिसमें अकादमी के 15 सीनियर खिलाड़ी व 100 जूनियर खिलाड़ी यही पर अभ्यास करेंगे। जीवन में सतगुरू प्रताप ¨सह स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ बनाया गया है। नामधारी समुदाय के युवाओं ने नशे से दूर रहकर अपना रुझान खेलों की तरफ किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रुचि हॉकी में दिखाई। इसको लेकर नामधारी सुमदाय के सतगुरू जगजीत ¨सह ने खिलाड़ी के लिए मैदान व कोच की व्यवस्था करवाई। इसके बाद सतगुरू उदय ¨सह ने भी खिलाड़ियों की तरफ विशेष ध्यान दिया। जिसको लेकर अब गांव के खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग से पहचान बनाई है।

:::: तीन खिलाड़ी ओलंपियन

गांव के तीन खिलाड़ी ओलंपियन है। गांव के खिलाड़ी दीदार ¨सह सीनियर ने 1992 में हुई ओलंपिक में भाग लिया। इसके बाद गांव के खिलाड़ी हरपाल ¨सह ने वर्ष 2004 में हुई ओलंपिक में भाग लिया। पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार ¨सह 2012 ओलंपिक में खेल चुके हैं। सरदार ¨सह ने रियो में 5 अगस्त से 21 अगस्त तक होने वाली ओलंपिक में भी भाग लिया।

:::::::

श्री भैणी साहिब नामधारी हॉकी अकादमी को जीवननगर में शिफ्ट किया जाएगा। जिसमें अकादमी के खिलाड़ी यही पर अभ्यास करेंगे। इससे हॉकी खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकें।

दीदार ¨सह

पूर्व ओलंपियन व श्री भैणी साहिब नामधारी हॉकी अकादमी के कोच

हॉकी के प्रति पैदा करना होगा जुनून

जागरण संवाददाता, सिरसा :

पूर्व ओलंपियन दीदार ¨सह ने कहा कि हमारे देश में स्पोर्टस कल्चर नहीं है। बच्चों व घर के अंदर भी खेलों का ऐसा माहौल तैयार करना होगा। तभी हम हॉकी में विश्व विजेता बन सकते हैं। इसके लिए खेलने वाले खिलाड़ियों में जुनून पैदा हो सके। बता दें कि दीदार ¨सह ने वर्ष 1992 के अंदर बार्सिलोना में हुए ओलंपिक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सबसे अधिक मेडल तभी मिलेंगे, जब स्पोर्टस कल्चर शुरू होगा। इसके लिए हमें हर खेल पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि हमारे बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़कर इंजीनियर या चिकित्सक बने। मगर अभिभावक किसी भी खेल में अपने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए नहीं भेजते। अगर सभी देशवासी चाहे कि हमारे बच्चे कोई न कोई खेल जरूर खेले, तो हमारा देश भी खेलों में आगे निकलेगा। दीदार ¨सह ने कहा कि चीन ने फुटबाल में 2020 में व‌र्ल्ड चैंपियन बनने की बात कही है। इसके लिए चीन ने तैयारियां भी शुरु कर दी है। अभी से फुटबाल की नर्सरी में बच्चों को फुटबाल खिलाया जाने लगा है ताकि देश में फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी बने। उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रयास हमारे देश में करने होंगे, तभी हम ओलंपिक में अपना दायरा बढ़ा सकेंगे। ऐसी तैयारियों के दम पर ही हम पदक जीतने की उम्मीद कायम कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.